Wednesday 9 June 2021

अजब तमाशा हो रहा ,कोर्ट के हस्तक्षेप के बिना कुछ नही हो रहा ।


आज कल राजनीतिक दल विचारधारा, कार्यक्रम,रीति,नीति नही ,दिगभ्रमित  हो  सत्ता की अंधी दौड़ में लगे , और अपने आपको सत्ता में लगातार बनाये रखने के लिए , जनहितैषी कार्य कर जन समर्थन और  जुटाने  के बजाय , अपने विरोधियों को कुचल कर ,बदनाम कर कमजोर करने  के षडयंत्रो में लगे है , ये भी नही देखते  इसका संबंध  जनता के जीवन मरण से जुड़ा है ,इसका परिणाम है, जनहित के हर मुद्दे , कल्याणकारी विषय पर न्यायपालिका  को अपनी शक्ति का प्रयोग कर सत्ताशीर्ष को नसीहत देने पड़ता है ।
इसी परिप्रेक्ष में केंद्र ने  राज्यो के साथ  वेक्सिल को लेकर  शर्मनाक   घटिया राजनीति करने की जरूरत कि  , जिसमें  सुप्रीम कोर्ट ने समय रहते , हस्तक्षेप कर अपनी संवेदनशीलता का परिचय  देते हुये , केंद्र सरकार को सभी  देशवासियों को फ्री वेक्सीन देने का आदेश दिया ।

Thursday 3 September 2020

प्रजातन्त्र के लिये मजबूरी है

 कडवा सच ।।                                                          प्रजातांत्रिक प्रणाली के लिये जरूरी है ,इन 24 उपचुनाव  में जनता  बागियों  को सबक सिखाये, और  इस गलत  परिपाटी  से  प्रजातन्त्र  को बचाए ,साथ ही  दिल्ली तक यह  खबर पहुचाये की  ठीक चल रहा है , लेकिन  सब  कुछ ठीक नही चल रहा ,  ध्यान में लाना जरूरी  आवाज  लगाना  जरूरी है ,   प्रजातन्त्र  यदि  कायम  रखना है  तो    इन्हें  सबक सिखाना  मजबूरी है ।।

Sunday 9 August 2020

मध्यमवर्ग से की मोदी ने बेवफाई

 कडवा सच ।।                                                                     प्रधान मंत्री फिर एक बार किसानों के लिए लाखो करोड़ो का पैकेज  की घोषणा कर रहे , कारपोरेट जगत को भी तमाम रियायत दे रहे , लेकिन क्या सिर्फ ये ही सरकार बनवाने वाले है , जबकि भजपा समर्थक और मोदी  अंधभक्त  मध्यमवर्गीय और निम्न मध्यमवर्गीय तबका  कॅरोना  के कारण  आज  सबसे ज्यादा पीड़ित है , शासकीय सेवको को छोड़ बाकी छोटे व्यवसायी , सेल्फ एम्प्लाई प्रायवेट नोकरी पेशा  लोगो की व्यथा असहनीय है , और  ये समाज का वो मर्यादित तबका है जो मांगने  के नाम से ही मर जाता है अपने हक के लिए  लड़ना भी  इसे  नही आता  है,। नवजवानों की प्रायवेट जॉब जा रही तनख्वाह आधी भी बमुश्किल नही दी जा रही , इनके अपने परिवार के खर्चे चलाना मुश्किल  उस पर  कर्ज ,का बोझ  विवाह  बीमारी ,अन्य पारिवारिक  आवश्यकताओं के लिए लिया गया अनुत्पादक  एम्प्लाईयो की संस्थाओं , जाती समाज की साख संथाओं, को,आप सोसायटी बैंक के  ऋण  की  किश्ते उस पर 14 प्रतिशत ब्याज , लेकिन  इनका  न  करे  कोई  मूल तो  दूर ब्याज भी माफ , इन्हें किसी प्रकार की भी कोई  राहत न रहनुमाई  सारी  महगाई , की   मार भी इनके  ही माथे  आई ,पेट्रोल डीजल गेस सब पर जमकर दे रहे ये  टेक्स  ,बिजली बिलों से इनकी है आंख चुंधयाई , इन पर तो  भारी शामत  आई , इनके पास आत्म सम्मान के लिये , आत्महत्या  के  अलावा  कोई रास्त  नही  बचा ,  इन्हें मोदी और भजपा  से प्यार  बहुत  मंहगा पड़ा अब  आगे निर्णय  सोच समझकर लेना होगा ,  देश  अब हिन्दू मुस्लिम  करने वालो के  नही    मध्यमवर्ग  की  मुसीबत  समझने और दूर करने वालो के हाथों में देना   होगा ।

Monday 3 August 2020

ऐसे थे हमारे सतीश दादा ।।


सतीश दादा को में उनके।सहकर्मी के रूप में अक्सर मजाक में मैं  जितेंद्रिय  कहता था, जिसने अपनी इंद्रियों  को जीत लिया है ,।
सतीश दादा को कोई व्यसन chu नही पाया,  मेने वर्षो साथ सहकर्मी ,नजदीकी होने के बाद भी कभी दादा को कोई चीज की लालसा, महत्वकांशा,  ईर्ष्या  बुराई चुगली , यहां  तक कि झूठ नही बोलने  पर  भी विजय हासिल थी , एक  मोके  पर हम दोनों ही सिर्फ उपस्तिथ थे, एक व्यक्ति आता दिखा मेने छुपते हुए दादा से कहा दादा  मना कर  देना ,दादा झूठ  नही बोलते थे तभी, में छुप गया आगन्तुक ने पूछा धीरज कहाँ  है , दादा बोले मुझे नही  मालूम , कब आता मुझे नही पता , आगन्तुक बोला तुम्हारे   साथ नोकरी करता तुम्हे नही मालूम, दादा का अपनी शैली के मुताबिक सपष्ट जवाब , मुझे इस बात की तनख्वाह बैंक नही  देती,।वो आधे घंटे बैठा रहा ,दादा ने एक शब्द भी उससे बात नही की ,
थक हार के आधे घंटे बाद में सामने आया , मुझे देखते ही आगन्तुक चिल्लाकर बोलो कोन हे ये यार ढंग से  बात ही नही करता , जब मैने पूरा वाकिया बताया और उसे मालूम हुआ इस युग में भी झूठ नही बोलने वाला मिला उसने दादा के प्रति बहुत सम्मान प्रगट किया ,वो व्यक्ति तब भी शहर।की सेलेब्रेटी थे आज भी है ।ऐसे थे हमारे सतीश दादा उनकी स्पष्टवादिता से बैंक का मैनेजमेंट घबराता था । ऐसा मित्र सतीश माधवराव जोशी  व्यासफ़ल जूनि इंदौर हमारे बीच अब र
नही रहा परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ।

Wednesday 1 July 2020

6 साल , हिन्दू ,मुसलमान, पाकिस्तान ,गाय और गोबर में चले गये ।

कड़वा सच ।।
सिर्फ हिन्दू ,मुसलमान करने से कुछ नही होगा , इसकी आड़ में जो हो रहा  देखो पड़ो समझो ,

मोदी सरकार का 6  साल  का कच्चा चिट्ठा ,,,,,,,,,
मोदी जी के P.M बनने के बाद पड़ोसी राष्ट्रों को जो खैरात बांटी थी और फिजूलखर्ची का लेखा-जोखा.*...
 भूटान को 10,000 करोड  मंगोलिया को 70,000 करोड'
 बांग्लादेश को 15,000 करोड मोरेसीयस को 5,000 करोड नेपाल और आफ्रिकी देशो मे 39 अरब

सरदार स्टेच्यू के लीये 3000 करोड

 उद्योगपतियों का ऋण माफ 5 लाख 55 हजार करोड
 मोदी की विदेश यात्राओं का ख़र्च 3500 करोड से ज्यादा
 BJP का मुख्यालय का ख़र्च 1350 करोड

मोदी और BJP के विज्ञापन प्रति वर्ष 1200करोड़ ×6वर्ष =₹7200 करोड से भी ज्यादा

 मोदी की सुरक्षा में 24 घंटे का खर्च 1 करोड़ 62 लाख रुपये है। यानी एक साल का 591 करोड़ 30 लाख रुपये
 USA प्रेसिडेंट ट्रम्प के स्वागत के लीये 180 करोड

मोदी का पूरा रिपोर्ट कार्ड*(अगर गलत लगे तो गुगल पर जाकर देख लेना)
आप यह देखकर चौंक जाएंगे कि पिछले 6 वर्षों में भारत कैसे बदल गया है,

 1  भारत में पहले से ही  उच्चतम बेरोजगारी दर है । और  अब  भयावह  होने वाली है ।
 भारतीय सैनिकों की  शहीद की संख्या 30 वर्षों में सबसे अधिक है ।
भारत में अब 80 वर्षों में सबसे अधिक आय असमानता है (क्रेडिट सुइस रिपोर्ट)
 महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खराब देश बन गया है ।
इस बार भारतीय किसानों को पिछले 18 साल में सबसे खराब कीमत का सामना करना पड़ा है ।
भारत अब विश्व का दूसरा सबसे असमानता वाला देश है , गरीब मध्यमवर्गीय  दिन पर दिन गरीब और अमीर दिन प्रतिदिन अमीर हो रहा ।
भारतीय रुपया अब एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन वाली मुद्रा है।
भारत के इतिहास में पहली बार, CBI बनाम CBI, RBI बनाम Govt, SC बनाम Govt के झगड़े इसलिए हुए क्योंकि मोदी , शाह सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर नियंत्रण चाहते हैं।

   भारत के इतिहास में पहली बार, सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ”लोकतंत्र खतरे में है, हमें काम नही करने दिया जा रहा”
 पिछले 70 सालों में असहिष्णुता और धार्मिक अतिवाद सबसे ज्यादा है
 भारतीय मीडिया  अब तक के वर्षों में सबसे निचले पायदान पर।
  भारत के इतिहास में पहली बार, अगर आप मोदी सरकार की आलोचना करते हैं, तो आप पर  देशद्रोही का लेबल लगता है जो की बहुत शर्मनाक है।
देश को खड़ा करने मे मोदी का किसी भी तरह का दो कौड़ी का भी योगदान नही है,।   मोदी की सुरक्षा में 24 घंटे का खर्च 1 करोड़ 62 लाख रुपये है। यानी एक साल का 591 करोड़ 30 लाख रुपये।
आज *"चोर" और "चौकीदार" की बहस के बीच रोज़ी-रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, भ्रष्टाचार, कालाधन, नोटबंदी, रोजगार, महंगाई आदि सभी मुद्दें उड़न छू हो गये हैं।
लेकिन ये तय है कि जब देश को बर्बाद करने वालों की सूची तैयार होगी तब इन दो वर्गों का नाम सबसे ऊपर होगा:-
1.बिकाऊ मीडिया
2. मूर्ख अंधभक्त

मोदी राज में बेच दिए गये ???

लाल किला बिक गया...
 रेलवे स्टेशन बिक गये...
 एयरपोर्ट बिक गये ... कोयले की खदानें बिक गयी ... रेलगाड़ी बिक गयी ...बन्दरगाह बिक गये ।।...
…....................................................................................

बेचने की तैयारी
● LIC बिकेगी ...
● IDBI बिकेगी ...
● एयर इंडिया बिकेगी ...
● BSNL बिकेगा ...
● ONGC बिकेगी ...
● Indian Oil बिकेगा ...
● HPCL बिकेगा ...
.............................................................................साहब कहते थे देश नहीं बिकने दूंगा और अब तो बस देश का नाम ही बचा है । बेचना बहुत आसान काम है पर इस सरकार नें एक भी सार्वजनिक उपक्रम बनाया हो कोई बता सकता है ??
क्या ऐसी व्यापारी  सरकार जनता के हित में है ???
     जनता को गम्भीरता से सोचना होगा ???                                        इस सरकार की  खास विशेषता  यह  है कि  हिन्दू मुसलमान, गाय  गोबर  और  पाकिस्तान  का  राग  अलापते 6 साल कैसे कट गये पता ही नहीं चला ।

Wednesday 24 June 2020

ट्रम्प के फूट डालो राज करो के मंनसूबे सफल नही होंगे ।

                                                                                                               
मोदी की विदेश नीति पूरी तरह फैल चायना, नेपाल के बाद  अब ट्रम्प ने भी किया धोखा भारतीय प्रोफेशनल वीजा  निरस्तकर  करने से  पांच लाख  चालीस हजार युवा हुए बेरोजगार , इनमे  अधिकतर  वही है जो टाईम स्केअर  पर मोदी मोदी  चिल्ला रहे थे । और  इनके  पालक  लाखो  की  तादाद में हाल ही में सूरत में  ट्रम्प ट्रम्प चीला रहे थे । अफसोस इस बात का है  कि कम्पनियो ने इन्हें  बाहर नही किया , बल्कि राष्ट्रपति  ट्रम्प ने अपने चुनावी  फायदे के लिये  उनका वीजा निरस्त  कर उन्हें अमेरिका से बेदखल किया ,भारत  से  हिन्दू  मुस्लिम की राजनीति  की  सिख लेकर यूएस में   श्वेत  , अश्वेतो  को  डिवाइड करने  का षड्यंत्र ट्रम्प ने  किया लेकिन ये  धर्मभीरु  भारत नही है   दुनिया पर राज करने वाला समझदार  अमेरिका है , ट्रम्प के फुट डालो राज करो के मंसूबे  सफल नही होगी ।

Tuesday 23 June 2020

 मोदी की विदेश नीति फेल उसके दोनों अभिन्न मित्रो ने धोखा दिया पहले चीन  और  अब ट्रम्प ने भी दिया घोखा प्रोफेशनल  भारतीय वीजा निरस्त कर  5 लाख 40हजार भारतीय युवाओ को बेरोजगार  किया , जो  टाईम  स्केअर पर चिल्लाते  नही थक रहे थे मोदी मोदी ।।